फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में पाकिस्तान से आया गुब्बारा, मोबाइल नंबर व उर्दू में लिखा संदेश, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Sat, 26 Nov 2022 09:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुब्बारे पर उर्दू में संदेश और मोबाइल नंबर भी लिखा है। बीएसएफ इन सभी का मतलब तलाशने में जुट गई है। कहीं पाकिस्तानी तस्कर ने भारतीय तस्कर को कोई संदेश न भेजा हो। इस गुब्बारे ने बीएसएफ की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से आया गुब्बारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को पाकिस्तान से आया एक गुब्बारा मिला है। उक्त गुब्बारे के साथ पाकिस्तान का 10 रुपये का नोट बंधा मिला है। इसके अलावा गुब्बारे पर एक मोबाइल नंबर और उर्दू में संदेश लिखा है। बीएसएफ ने इसे अपने कब्जे में लेकर नोट और संदेश के साथ मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है। यह घटना फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर की बीओपी बहादरके (गुरुहरसहाए) पास की है।

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों ने बताया कि शनिवार सुबह दो बजकर 30 मिनट पर बीएसएफ चौकी बहादरके के नजदीक पाकिस्तान से उड़ता एक गुब्बारा दिखाई दिया। ये गुब्बारा कार्टूननुमा है। गुब्बारा भारतीय क्षेत्र में गिरा। बीएसएफ बटालियन-160 ने इसे अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

बीएसएफ अधिकारी इस बात पर हैरान हैं कि गुब्बारे के साथ पाकिस्तान का 10 रुपये का नोट बंधा है। इस नोट का क्या मतलब है। इसके अलावा गुब्बारे पर उर्दू में संदेश और मोबाइल नंबर भी लिखा है। बीएसएफ इन सभी का मतलब तलाशने में जुट गई है। कहीं पाकिस्तानी तस्कर ने भारतीय तस्कर को कोई संदेश न भेजा हो। इस गुब्बारे ने बीएसएफ की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें