फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे बीएस बहल, आज बंद रहेंगे डीएवी संस्थान

Thu, 15 Jan 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब और चंडीगढ़ में कई डीएवी संस्थानों की स्थापना कर चुके जाने-माने शिक्षाविद् बीएस बहल का बुधवार को निधन हो गया। वे 102 साल के थे। बहल का अंतिम संस्कार वीरवार को दो बजे सेक्टर-25 के श्मशान घाट पर होगा। वीरवार को ट्राइसिटी के सभी डीएवी संस्थान बंद रहेंगे।
विज्ञापन


वर्ष 1912 में पाकिस्तान में जन्मे बहल ने चंडीगढ़ में सेक्टर-7 स्थित कैलाश बहल डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्थापना की थी। इस उम्र में भी वह रोज स्कूल जाते थे। डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

वह जालंधर और अमृतसर स्थित डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ-साथ डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति के वाइस प्रेजीडेंट भी रहे। डीएवी संगठन के साथ वह लगभग 80 साल से जुड़े थे। वह पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट और सिंडीकेट के सदस्य भी रहे थे। साथ ही, वह लगभग 15 साल तक आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष भी रहे थे। कैमिस्ट्री के शिक्षक के तौर पर उन्होंने 20 से अधिक किताबें लिखी हैं। उन्होंने अपनी आत्मकथा द वर्टिकल मैन भी लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें