फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह के गांव में हादसा, 5 की मौत

Thu, 05 Mar 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में हुए सड़क हादसे में बस सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। देरशाम हुए इस हादसे के दौरान तेज रफ्तार बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों को बंगा व ढाहां कलेरां के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पंजाब रोडवेज नवांशहर की बस चंडीगढ़ से जालंधर की ओर जा रही थी। शाम लगभग पांच बजे के करीब तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण नहीं रहा तथा वह सड़क के किनारे खड़े एक टाहली के पेड़ के साथ टकरा गई।

पेड़ मजबूत था तथा उसने बस को एक तरफ से चीर दिया। शुरूआती जानकारी के अनुसार हादसे में हाजीपुर निवासी ओंकार सिंह, खेमकरन निवासी अश्वनी कुमार, बसियाला निवासी ज्योति की मौत हो गई, जबकि समाचार लिखे जाने तक एक अन्य महिला मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ राकेश कुमार व सेहत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शवों व बस में फंसे हुए लोगों को काटकर बाहर निकाला गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें