फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: बठिंडा में वाहन भिड़े, 3 की मौत

Wed, 04 Mar 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा-मुक्तसर रोड पर बीती रात सड़क हादसों में दो ट्रक चालकों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मंगलवार -बुधवार रात को करीब तीन बजे गिद्दड़बाहा से बठिंडा की ओर आ रहा दूध से भरा टैंकर बठिंडा-मुक्तसर रोड पर बल्लुआना गांव के निकट खराब होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सह चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रक चालक की पहचान टिंकू कुमार निवासी बिहार और सह चालक की पहचान सरबजीत सिंह के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटनाग्रस्त टैंकर और ट्रक से बठिंडा की तरफ आ रहा एक और ट्रक टकरा गया। इस हादसे में भी ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई। उसकी शिनाख्त संदीप सिंह निवासी गांव बहमण कौर सिंह जिला बठिंडा के तौर पर हुई।

इन हादसों की सूचना मिलने पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों व सह चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें