फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सड़क हादसा, लील गया 4 जिंदगियां

Tue, 31 Mar 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में दो अलग-अलग हादसे में 2 दोस्तों समेत 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा जींद के गांव सिंधवीखेड़ा के निकट हुआ। शनिवार रात को गन्ने से भरी ट्राली में पीछे से टकराकर कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


गांव कंडेला निवासी संदीप गांव भंभेवा निवासी अपने दोस्त राकेश के पास गया हुआ था। देर रात को राकेश गांव कंडेला में संदीप को छोड़ने के लिए आ रहा था। जब वे सिंधवीखेड़ा गांव के निकट पहुंचे तो उनकी कार गन्ने से भरी ट्राली से टकरा गई।

हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे युवकों को बाहर निकाला। गांव कंडेला निवासी संदीप की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल राकेश को लोगों ने सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव भंभेवा निवासी राकेश नरेला में टावर कंपनी में नौकरी करता था। चार दिन पहले ही वह घर आया था। इसके बाद उसने ऑल्टो कार खरीदी थी। कंडेला निवासी संदीप का राकेश के पास आनाजाना था। शनिवार को उससे मिलने गांव गया हुआ था। राकेश अपनी गाड़ी में बैठाकर उसे कंडेला छोड़ने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

झपकी ने ले ली दो लोगों की जान

वहीं नारनौल शहर के निजामपुर रोड टी- प्वाइंट के पास पेट्रोल पंप के सामने रविवार सुबह डंपर चालक ने गलत साइड में जाकर पिकअप को टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक और घायल शहर के मोहल्ला पीरआगा के रहने वाले हैं।

निजामपुर-नांगल चौधरी रोड के टी-प्वाइंट के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब साढे़ चार बजे निजामपुर की ओर से एक डंपर तेज गति से आया और अनियंत्रित होकर पिकअप को साइड से टक्कर मारते हुए पीछे की बॉडी को घसीटकर अलग कर दिया।

डंपर एक पोल तोड़ते हुए खाली प्लाट की चारदीवारी में घुस गया। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित होने लगे। इससे पहले ही डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने मृतकों और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

मरने वाले सभी सिटी मैरिज पैलेस में शादी में हलवाई के साथ काम करने के बाद पिकअप से लौट रहे थे। हादसे में रोशन लाल (50) पुत्र प्रभाती लाल और रोहताश (35) पुत्र बंशीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हर्षवर्धन पुत्र सुरेश सैनी और जितेंद्र पुत्र अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल शहर के मोहल्ला पीरआगा के रहने वाले हैं। चिकित्सकों ने हर्षवर्धन की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई  रोहतक रेफर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें