फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः ब्रसेल्स में करें कारोबार, तीन महीने तक दफ्तर और रहने की जगह भी मुफ्त, उठाएं लाभ

Sun, 13 Oct 2019 05:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ब्रसेल्स ने चंडीगढ़ सहित देश के इंटरप्रेन्योर को ऑफर दिया है कि वे उनके शहर में आकर कारोबार करें। ब्रसेल्स उनके कारोबार को स्थापित करने में हर संभव मदद करेगा। तीन महीने के लिए वह दफ्तर और रहने की जगह भी देंगे। बेल्जियम के वाणिज्य दूतावास की ट्रेड एजेंसी हब डॉट ब्रसेल्स इनवेस्ट एंड एक्सपोर्ट ने इंडस्ट्रियल एरिया में ब्रसेल्स योर गेटवे ऑफ यूरोप नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। 

विज्ञापन


इसमें 100 से ज्यादा बिजनेस कम्युनिटी के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन दी इंडस इंटरप्रेन्योर, टाई चंडीगढ़ और आरबीएल बैंक की ओर से आयोजित किया गया था। ब्रसेल्स के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनका शहर इनोवेशन व आईटी का हब बन चुका है। वहां पर इस समय आरएंडडी, फार्मास्युटिकल, टेक्नोलॉजी में बहुत काम हो रहा है। यहां पर काफी संभावनाएं हैं। 

इस दौरान यहां के लोगों को ऑफर दिया गया कि यदि वे इच्छुक हैं तो ब्रसेल्स का वाणिज्य दूतावास उनकी मदद करने के लिए तैयार है। टाई चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट मुनीष जुहार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के कई लोग यूरोप में बिजनेस करते हैं।
विज्ञापन


यहां के लोगों के लिए भी एक अच्छा अवसर है और ब्रसेल्स में व्यापार की कई तरह की संभावनाएं भी हैं। इस मौके पर भारत में ब्रसेल्स सरकार के प्रतिनिधि व्यापार आयुक्त जीन-फ्रांस्वा एनोंट्स आर्या त्रिपाठी, ल्यूकेस म्युले सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें