आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023 है। प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि पूरी करने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने कहा कि वह इस क्षेत्र से प्रविष्टियां देखने के लिए उत्सुक हैं, जिसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के लिए ब्रिटिश उच्चायोग 18 से 23 वर्ष की भारतीय महिलाओं को यूके के शीर्ष राजनयिकों में से एक के रूप में एक दिन बिताने का मौका दे रहा है। 'एक दिन के लिए उच्चायुक्त' प्रतियोगिता भारत की प्रतिभाशाली युवा महिलाओं के लिए अपनी ताकत दुनिया के साथ साझा करने का एक अनूठा अवसर है।
आवेदन करने के लिए प्रतिभागियों को एक मिनट का वीडियो रिकॉर्ड और अपलोड करना होगा। ''युवा लोग सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में कैसे मदद कर सकते हैं?'' इस पर एक वीडियो बनानी होगी। आवेदकों को ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम या लिंक्डइन पर ''@UKinIndia'' टैग करके और हैशटैग ''#DayOfTheGirl'' का उपयोग करके एक वीडियो साझा करना होगा।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2023 है। प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि पूरी करने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलिन रोवेट ने कहा कि वह इस क्षेत्र से प्रविष्टियां देखने के लिए उत्सुक हैं, जिसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। दुनिया की सबसे बड़ी चुनौतियों को हल करने की दुनिया के युवाओं की पूरी क्षमता लड़कियों और महिलाओं के बिना हासिल नहीं की जा सकती।