हरियाणा के विभिन्न कालेजों में 1396 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया में पीएचडी होल्डर्स हिस्सा ले सकते हैं।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन(एचपीएससी) को निर्देश जारी किए हैं कि इन पदों के लिए पीएचडी होल्डर्स के आवेदन को कंसीडर्ड किया जाए।
जस्टिस जसबीर सिंह पर आधारित डबल बेंच ने एचपीएससी को आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि को भी दस दिन के लिए एक्सटेंड करने के निर्देश जारी किए हैं। पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन जमा करवाने के अंतिम तिथि 21 फरवरी के लिए निर्धारित की गई थी।
यह है मामला
अंबाला निवासी राजीव एवं अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिला कर आरोप लगाया है कि इन पदों को भरने के लिए जो योग्यता निर्धारित की गई है, उसमें पीएचडी धारकों को जगह नहीं दी गई है।
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से जारी विज्ञापन में सिर्फ नेट और एचटेट को ही योग्य करार दिया गया है।