फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी आचार संहित तोड़ने वाले को मिला नोटिस, कसा गया शिकंजा

Thu, 12 Jan 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
जिला चुनाव कार्यालय ने आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों पर शिकंजा कस दिया है। कार्यालय की तरफ से नौ को नोटिस जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन


इनमें अकाली दल, कांग्रेस व आप तीनों पार्टियां शामिल हैं। सभी को तय समय में जवाब देने को कहा गया है। अन्यथा चुनाव आयोग की तरफ से बनती कार्रवाई की जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से डेराबस्सी हलके में चार, खरड़ में दो और मोहाली में तीन नोटिस जारी किए गए हैं। 

पता चला है मोहाली में आप ने बिना बताए एक हेल्पलाइन नंबर शुरू किया था। जबकि अन्य दोनों पार्टियां द्वारा बिना अनुमति के चुनावी रैलियां की जा रही थीं। इसी तरह खरड़ में अकाली दल के उम्मीदवार द्वारा एक पंफलेट जारी किया गया था। 
विज्ञापन


उन्हें नोटिस भेजकर पूछा गया है कि वह स्पष्ट करें कि पंफलेट पर जो प्रिंट हुआ था। उस संबंधी मंजूरी ली गई थी या नहीं। इसके अलावा कांग्रेस उम्मीदवार ने एक पब्लिक मीटिंग की थी। 
विज्ञापन


जहां पर उन्हें लड्डुओं से तौला गया था। लेकिन इस संबंध में उन्होंने अनुमति नहीं ली थी। इसी तरह डेराबस्सी हलके में चार नोटिस जारी किए गए हैं। 

पता चला है कि वहां पर आप की वैन चल रही थी, लेकिन इस संबंध में अनुमति नहीं ली गई थी। इसके अलावा दोनों पार्टियों को बिना परमिशन रैलियां करने संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें