फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ब्रांड एंबेसडर प्रेरणा की पीलिया से मौत, महज 12 साल की थी और...

Mon, 10 Feb 2020 02:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ब्रांड एंबेसडर प्रेरणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ब्रांड एंबेसडर प्रेरणा (12) की पीलिया के कारण पीजीआई में रविवार को लीवर व किडनी फेल होने से मौत हो गई। प्रेरणा 1 फरवरी से अपनी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थीं।
विज्ञापन


डॉक्टरों के हर संभव प्रयास के बाद भी वे बच्ची की जान नहीं बचा पाए। प्रेरणा धनास की रहने वाली थीं। वे जीएमएसएसएस धनास में आठवीं कक्षा में पढ़ रही थीं। दृष्टिहीन होने के बावजूद वे हर वर्ष कक्षा में अव्वल आती थीं। प्रेरणा के पिता कांट्रैक्ट पर काम करते हैं और माता गृहणी हैं।

जीएमएसएसएस-धनास से प्रेरणा की अध्यापिका ने नीलम शर्मा ने बताया कि हमने हमारी प्रेरणा खो दी। प्रेरणा न सिर्फ बच्चों बल्कि अध्यापकों व हर क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा थीं। 12 साल की उम्र में ही दृष्टिहीन होने के बावजूद वे पढ़ाई के अलावा कंप्यूटर, राइटिंग, संगीत और पब्लिक स्पीकिंग में बहुत अच्छी थीं। वे मोटिवेशनल स्पीकर थीं।
विज्ञापन


उन्होंने सैमसंग के टीवी विज्ञापन में भी काम किया था। इसके साथ 2016 में चंडीगढ़ के तत्कालीन एडवाइजर विजय कुमार देव ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें शिक्षा विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाया था। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से आउटस्टैंडिग क्रिएटिव चाइल्ड विद डिस्एबिलिटीज अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।

नीलम ने बताया कि प्रेरणा को प्लास्टिक से बहुत परेशानी होती थी। उन्होंने हर कक्षा में खुद जाकर बच्चों को प्लास्टिक की बोतलें नहीं लाने और घर में प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए प्रेरित किया। वे हमेशा बोलती थीं कि बड़े होकर आईएएस अफसर बनेंगी। इसके साथ ही उन्होंने एक बार बताया था कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहती हैं, लेकिन उनके ये सपने अधूरे ही रह गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें