टिकट काउंटर पर भीड़ ने नियमों का पालन नहीं किया।
सात महीने बाद रविवार को सुखना लेक पर बोटिंग शुरू होते बड़ी संख्या में लोग और सैलानी वहां उमड़े। पहले दिन करीब 1500 लोगों ने सुखना लेक पर बोटिंग की। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते दिखे। इतना ही नहीं, इन्हें रोकने-टोकने वाला भी कोई नहीं था। वहीं कुछ लोग ऐसे भी नजर आए जिन्होंने मास्क तो पहना हुआ था पर उन्होंने सुखना लेक में बोट पर बैठते ही मास्क हटा लिया।
बोटिंग के लिए क्रेज, लेकिन लापरवाह नजर आए लोग
बोटिंग को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला। बोटिंग करने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। हर बोट को जाने से पहले और आने के बाद सैनिटाइज किया गया। लाइफ जैकेट को भी सैनिटाइज किया जा रहा था।
बोटिंग के दौरान बिना मास्क के बैठे लोग।
सुखना लेक पर बिना मास्क के घूमते लोग।