पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड( पीएसईबी) की 12वीं कक्षा की परीक्षा में पंजाब के सीमावर्ती जिलों का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। जबकि मॉडल जिले इस मामले में पिछड़ गए हैं। पास प्रतिशत में गुरदासपुर, पठानकोट व अमृतसर टॉप पर रहे हैं। तीनों जिलों में क्रमश: 96.91, 96.71 और 96.46 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। जबकि बरनाला पास प्रतिशत के मामले में आखिरी स्थान पर रहा है।
वहां का परिणाम 80.47 फीसदी रहा है। 15 जिलों का रिजल्ट 91 से 96 फीसदी के बीच रहा है। सात जिलों का प्रदर्शन 87.53 से 99.99 फीसदी रहा है। खास बात यह देखने को मिली की मोहाली, पटियाला, जालंधर और लुधियाना जैसे जिलों का प्रदर्शन उस हिसाब से ठीक नहीं रहा है।
डिजीलॉकर पर उपलब्ध होंगे सर्टिफिकेट
12वीं की परीक्षा में 296709 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें 274378 ने सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम 92.47 फीसदी रहा है। यह गत वर्ष से 3.52 फीसदी कम रहा है। बेटियों का परिणाम लड़कों की अपेक्षा पांच फीसदी अधिक रहा है। 90.25 फीसदी लड़के और 95.14 फीसदी बेटियों ने इस बार बाजी मारी है।
बोर्ड के मुताबिक एक हफ्ते के बाद विद्यार्थियों के डिजिटल सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर उपलब्ध रहेंगे। जिन विद्यार्थियों ने अपने परीक्षा फार्म में सर्टिफिकेट की हॉर्ड कॉपी के लिए ऑप्शन भरा है, वे विद्यार्थी तीन हफ्ते के अंदर अपने जिलों के क्षेत्रीय दफ्तरों से इसे हासिल कर पाएंगे। कंपार्टटेंट, अतिरिक्त विषय व कारगुजारी सुधार के अधीन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट भी डिजीलॉकर में मुहैया करवाए जाएंगे। हॉर्ड कॉपी डाक के माध्यम से भेजी जाएगी।
जिलेवार परिणाम
| जिला |
हाजिर |
पास |
प्रतिशत |
| गुरदासपुर |
22439 |
21746 |
96.21 |
| पठानकोट |
6987 |
6757 |
96.71 |
| अमृतसर |
27283 |
26317 |
96.46 |
| होशियारपुर |
17837 |
17012 |
95.37 |
| कपूरथला |
7945 |
7560 |
95.15 |
| एसबीएस नगर |
6284 |
5948 |
94.65 |
| फरीदकोट |
6532 |
6162 |
94.34 |
| जालंधर |
20942 |
19680 |
93.97 |
| रूपनगर |
7337 |
6861 |
93.51 |
| फतेहगढ़ साहिब |
6285 |
5820 |
92.60 |
| तरनतारन |
13426 |
12415 |
92.47 |
| बठिंडा |
14528 |
13413 |
92.23 |
| फिरोजपुर |
10218 |
9374 |
91.74 |
| मानसा |
9210 |
8419 |
91.41 |
| मालेर कोटला |
4575 |
4177 |
91.30 |
| पटियाला |
20224 |
18402 |
90.99 |
| लुधियाना |
32251 |
32037 |
90.88 |
| संगरूर |
12459 |
11222 |
90.07 |
| मोगा |
10481 |
9337 |
89.09 |
| मोहाली |
7794 |
6944 |
89.09 |
| फाजिल्का |
12832 |
11366 |
88.58 |
| श्री मुक्तसर साहिब |
9384 |
8214 |
84.53 |
| बरनाला |
6456 |
5195 |
80.47 |