फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहतः होटल शिवालिक और माउंट व्यू चंडीगढ़ में 21 सितंबर से बुक कर सकेंगे शादी समारोह

Sat, 19 Sep 2020 10:51 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद सिटको ने दोनों होटल को खोलने का लिया निर्णय
  • प्रबंधन की ओर से रेस्टोरेंट के लिए नया समय सुबह 7 से रात 11 बजे तक तय किया गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिटको) ने अपने फाइव स्टार होटल माउंट व्यू और फोर स्टार होटल शिवालिक व्यू में शादी समारोह और कांफ्रेंस के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सिटको ने 21 सितंबर से दोनों होटलों को खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सिटको ने होटल खोलने के साथ कुछ नियम भी तय किए हैं। गेस्ट के आने पर उनके शरीर के तापमान की जांच की जाएगी। सभी गेस्ट व स्टाफ के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। किचन समेत सभी कॉमन एरिया को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा।

इसके अलावा होटल शिवालिक व्यू ने अपने रेस्टोरेंट क्लाउड 9 को भी लोगों के लिए दोबारा से खोलने का फैसला लिया है। होटल शिवालिक व्यू के डीजीएम बिक्रम विर्क ने कहा कि रेस्टोरेंट के लिए नया समय सुबह 7 से रात 11 बजे तक तय किया गया है। इसके अलावा यहां आने वाले लोगों व गेस्ट के लिए स्पेशल मेन्यू भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन


होटल माउंट व्यू भी कांफ्रेंस व अन्य कार्यक्रमों के लिए पूरी तरह से तैयार है। सिटको की मैनेजिंग डायरेक्टर जसविंदर कौर सिद्धू ने कहा कि सभी बैंक्वेट, रेस्टोरेंट व बार में सभी प्रोटोकॉल व गाइडलाइंस का पालना किया जाएगा, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें