ट्राईसिटी में अलर्ट, आरोपियों की तलाश जारी
हैंड ग्रेनेड धमाके के बाद घर के बाहर 7 से 8 इंच का गहरा गड्ढा पड़ा है। घटनास्थल पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) सहित पंजाब पुलिस व सीआरपीएफ के भी कई अधिकारी पहुंचे हैं। वहीं, घटना के बाद पूरे एरिया को सील किया है। शहर के हर कोने पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्राईसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली) में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ट्राईसिटी में आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अभी परिवार से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए पंजाब और हरियाणा के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।