फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेब सीरीज में पीएम नरेंद्र मोदी के किरदार में नजर आएंगे विक्रम गोखले, बोले- काफी उत्साहित हूं मैं

Tue, 03 Sep 2019 12:45 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विक्रम गोखले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाने माने फिल्म कलाकार विक्रम गोखले एक वेब सीरीज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका में दिखाई देंगे। वेब सीरीज की शूटिंग पंद्रह दिन बाद शुरू होने वाली है। चितकारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विक्रम गोखले ने मीडिया से यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में कला और कलाकारों की कमी नहीं। ऐसा ही पंजाब है। यहां की समृद्ध संस्कृति सभी को अपनी ओर खींचती है। उन्होंने कहा कि उनको पढ़ने का काफी शौक है। इसी शौक की वजह से उन्होंने अपने घर में ही एक लाइब्रेरी बनाई है, हजारों किताबे हैं। इसमें से करीब चार हजार किताबें पढ़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री अब चेंज हो चुकी है। एक समय यह सारा कुछ फिक्शन लगता था, लेकिन अब इंडस्ट्री कुछ ऐसा दिखाने लगी है जो सच्ची घटना पर आधारित होता है। बायोग्राफी और इतिहास पर बनने वाली फिल्में ऐसी ही हैं। विक्रम गोखले ने कहा कि वह अपने फिल्मी करिअर से वह संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

शिक्षा में थिएटर और परफार्मिंग आर्ट्स की बड़ी भूमिका

शिक्षक बनने की यात्रा के पहले दिन चितकारा कॉलेज ऑफ एजुकेशन (सीसीई) ने भविष्य के शिक्षकों के लिए समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर जाने माने थिएटर आर्टिस्ट विक्रम गोखले व मास्टर स्टोरी टेलर व पाठ्यक्रम डिजाइनर सिमी श्रीवास्तव को आमंत्रित किया था, जिन्होंने परफार्मिंग आर्ट्स के बारे विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने शिक्षकों को बताया कि किस तरह से परफार्मिंग आर्ट्स का एक पाठ्यक्रम के रूप में पढ़ाया जा सकता है। इन वक्ताओं ने दो सत्रों मे विषयों ब्रिगिंग थिएटर इन क्लासरूम और ए स्नीक पीक इन द वर्ल्ड ऑफ स्टोरीटेलिंग विषयों पर विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर विक्रम गोखले ने कहा कि थिएटर और परफार्मिग आर्ट्स दोनों ऐसे माध्यम हैं जो न सिर्फ दिमाग के क्रिएटिव साइड को ही सक्रिय करते हैं बल्कि छात्रों के स्टडी के पैटर्न में एक संतुलन बनाते हैं। ऐसे विषय जिनमें प्रेक्टिकल लर्निंग शामिल होती है, वह बच्चों के लिए दिलचस्प बन जाते हैं।  विक्रम गोखले व सिमी श्रीवास्तव ने इस तरह की क्रांतिकारी पहल की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन

नवीनतम एजुकेशन ट्रेंड के बारे में जागरूक हों शिक्षक
इस अवसर पर अल्फा टीचर्स के नए बैच के ओरिएंटेशन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. मधु चितकारा ने कहा कि यह जरूरी है कि नवीनतम एजुकेशन ट्रेंडस के बारे में शिक्षक पूरी तरह से जागरूक हों, ताकि हम युवा और डिजिटल जागरूक पीढ़ी को अच्छी शिक्षा दे सकें। अब छात्रों के पास कम एकाग्रता है। ऐसे समय में शिक्षकों के सामने यह चुनौती हो जाती है कि वे बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अपने पढाई के साथ जोड़ सकें।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें