देश भर के 15 बाइकर्स रोमांच के सफर पर निकल चुके हैं। इस टीम में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अमित साध भी हिस्सा ले रहे हैं। अमित पहले सुल्तान में अभिनय कर चुके हैं और अब सरकार 3 में अभिनय कर रहे हैं। रैली को रेड द हिमालय रैली के फाउंडर विजय परमार ने हरी झंडी दिखाई।
व्यस्त जीवन के बाद सुकून के पल
अमित साध ने बताया कि मुंबई में व्यस्त जीवन के चलते रोमांच से भरे पलों को जीने के लिए इस रैली में हिस्सा ले रहा हूं। साध के अनुसार मुंबई में बाइक चलाता हूं, लेकिन इस बाइक को हिमालय की वादियों और उबड़ खाबड़ रास्तों पर चलाने के चैलेंज को सोचते हुए रोमांचित हो जाता था, आज इस रोमांच को असल में जीने का समय आ गया है।
लूना से स्पोर्ट्स मोटर बाइक का सफर
रैली में हिस्सा ले रहे अतुल शर्मा पेशे से एडवोकेट हैं और इससे पहले दो रैली में हिस्सा ले चुके हैं। उनकेअनुसार यह रैली को कोई रेसिंग रैली नहीं है। यह एंडवेंचर से भरपूर रैली है। अतुल ने बताया कि जब वह 12 साल के थे तो घर में लूना चलाने से शुरूआत की और आज पेशेवर बाइक पर सवार होते हुए रैलियों में हिस्सा ले रहा हूं।