फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन का इंतजार कर रहे मासूम को पिकअप ने कुचला, भड़के लोगों ने गाड़ी तोड़ी, चालक फरार

Wed, 04 Dec 2019 08:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर विलाप करते परिजन, मृतक बच्चे की फाइल फोटो।
विज्ञापन

लुधियाना के गोकुल रोड पर बुधवार की सुबह स्कूल वैन का इंतजार कर रहे छह वर्षीय छत्रा हर्षित को बोलेरो गाड़ी ने कुचल दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके से मौजूद लोगों ने गाड़ी को तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते एसीपी वरियाम सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत किया। मृतक हर्षित शहर के मशहूर लड्डू पतंग वाले का पोता था। पुलिस ने इस मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गुलचमन गली निवासी सन्नी कौशल का बेटा हर्षित (6) डीएवी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। तंग गली होने के कारण स्कूल वैन अंदर नहीं आ सकती थी।  हर रोज हर्षित की बुआ अपने स्कूटर पर उसे कुछ दूरी पर छोड़ने के लिए जाती थी। बुधवार की सुबह भी हर्षित को उसकी बुआ छोड़ने के लिए गई। हर्षित को स्कूटर से नीचे उतार कर वह स्कूटर को एक साइड पर लगा रही थी कि अचानक ओवर लोड बोलेरो पिकअप गाड़ी आई और सड़क के किनारे खड़े हर्षित को कुचल दिया। 

मौके पर मौजूद लोग घायल हर्षित को सीएमसी अस्पताल लेकर गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। भड़के लोगों ने बोलेरो गाड़ी को तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उनके मोहल्ले के आसपास भारी संख्या से ट्रांसपोर्टरों ने अपने दफ्तर बना रखे है, हर रोज उनके ओवरलोड वाहन तेजी से गुजरते है। 
विज्ञापन


इससे पहले भी कई लोग हादसे का शिकार बन चुके है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वही एसीपी वरियाम सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों के दफ्तरों को लेकर वह पुलिस कमिश्नर से बात करेंगे, ताकि यहां से उन्हें शिफ्ट किया जाए या फिर यहां पर भारी वाहनों के प्रवेश को बंद किया जा सके। फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें