फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान का जर्मनी दौरा: BMW पंजाब में लगाएगी ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, देश में होगी ये दूसरी इकाई

Wed, 14 Sep 2022 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बेअवाय कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी 23 और 24 फरवरी को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेने का भी न्योता दिया।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू पंजाब में ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करेगी। कंपनी ने यह फैसला मंगलवार को जर्मनी में बीएमडब्ल्यू मुख्यालय में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के दौरान लिया। कंपनी की भारत में दूसरी इकाई होगी। पहली चेन्नई में है। निवेशकों को लुभाने के उद्देश्य से मान इस समय जर्मनी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाब में कृषि से जुड़े अहम मसलों के समाधान के लिए जर्मनी की अग्रणी कंपनी बेअवाय से सहयोग भी मांगा है। 

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने म्यूनिख दौरे के दौरान बेअवाय कंपनी के मनोनीत सीईओ मार्क्स पोलिंगर, सीईओ विस्टा डॉ. हेक बैक और बेअवाय ग्रुप के आईटी डेवलपमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट टोबियस हॉर्ट्समैन के साथ मुलाकात की। भगवंत मान ने बेअवाय कंपनी को न्योता दिया कि वो डिजिटाइजेशन द्वारा पंजाब की कृषि और मशीनीकीकरण की मदद के लिए एक स्थायी समाधान मुहैया करवाए। 

भगवंत मान ने बेअवाय कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को आगामी 23 और 24 फरवरी को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन में हिस्सा लेने का भी न्योता दिया। इस दौरान पंजाब ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट प्रोमोशन (इनवेस्ट पंजाब) के सीईओ कमल किशोर यादव ने पंजाब के औद्योगिक इको-सिस्टम की विशेषताओं और उद्योग के लिए पेश अवसरों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव हिमांशु जैन और अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें