फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में एबीवीपी ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों की मांगों को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान एबीवीपी के 23 सदस्य अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। छात्र संगठन के सदस्यों की ओर से भूख हड़ताल 16 मांगों को लेकर शुरू की गई है। इसे लेकर संगठन की ओर से एक हफ्ते पहले प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था।
विज्ञापन

पीयू एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अमित पूनियां और इकाई मंत्री शौर्य मेहरा ने बताया कि पिछले काफी समय से पंजाब यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की 16 मांगों को लेकर संघर्षरत है। 16 मांगों में साउथ कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, साउथ कैंपस में डिस्पेंसरी, स्टेशनरी और टक शॉप आदि जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना, परिसर में ई-रिक्शा की सुविधा में वृद्धि और शटल बस सेवाओं की बहाली, शोधार्थियों के लिए पुस्तकालय में एक अलग अनुभाग उपलब्ध करवाना, परिसर में नए छात्रावास स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू करना शामिल है।
इसके अलावा छात्रावासों में भोजन की गुणवत्ता बढ़ाई जाना और छात्रावासों व कैंटीनों में अनुमोदित मेन्यू दरों को प्रदर्शित किया जाना, विकलांग छात्रों के लिए परिसर को सामाजिक रूप से संवेदनशील और संरचनात्मक रूप से सुलभ बनाना, विज्ञान के विभिन्न विभागों के छात्रों और शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक सामग्री के साथ आवश्यक प्रयोगशाला उपकरण/सुविधाएं उपलब्ध करवाना, बिना किसी देरी के लड़कियों के लिए जीएच-11 में छात्रावास आवंटन प्रक्रिया शुरू करना हैं।
विज्ञापन

वहीं, बीएएमएस ब्लॉक में कैंटीन की सुविधा सुनिश्चित करना, छात्रों के लिए वाइफाई की सुविधा प्रदान करना, पीयू में हुई शुल्क वृद्धि को वापस लेना और किश्तों में शुल्क भुगतान करने के प्रावधान को जोड़ना, असिस्टेंट प्रोफेसरों की रिक्त पदों को भरना, पीयू पीएचडी प्रवेश के माध्यम से यूनिवर्सिटी में नामांकित सभी शोधार्थियों को फेलोशिप प्रदान करना, स्टूडेंट सेंटर के कॉफी हाउस को शुरू करना, खिलाड़ियों के दैनिक भत्ते में वृद्धि करना शामिल है।
ये छात्र बैठे हैं भूख हड़ताल पर
एबीवीपी की ओर से मंगलवार को दोपहर ढाई बजे के करीब शुरू की गई भूख हड़ताल पर 23 छात्र बैठे हैं। इसमें शौर्य मेहरा, अजय सूद, वागीश, इशिता, सृष्टि, साक्षी, दिशा, सिमरन, अभिषेक कपूर, परविंदर नेगी, विश्वजीत, आयुष, परमवीर, रजत पूरी, अभिषेक शुक्ला, वीरेन, सक्षम शर्मा, हितेश, निखिल शर्मा, सौरभ, देव, किरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें