फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: फिरौती के लिए गुरुग्राम में किया था धमाका, दुबई से मिला था बम फेंकने का टारगेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में दो क्लबों के बाहर हुए बम धमाकों की तर्ज पर गुरुग्राम में बम धमाके किए गए थे। प्रारंभिक जांच में यह मामला भी फिरौती से जुुड़ा हुआ निकला है। दुबई से बम फैंकने का टारगेट मिला था। गुरुग्राम सीआईए स्टाफ द्वारा गिरफ्तार किया गया विस्फोट करने वाला आरोपी सचिन भी गैंगस्टर काला जठेड़ी के लिए ही काम करता था। उस पर पहले भी अलग-अलग थानों में मारपीट सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी सचिन को सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। जांच टीमों ने उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है जिसमें कुछ विदेशी नंबर, चेटिंग व मैसेज भी मिले हैं। इसके अलावा गुुरुग्राम सीआईए ने इस मामले में दो अन्य संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है और उनसे भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीती 26 नवंबर को शहर के सेक्टर-26 में डिओरा व सेविले क्लबों पर तड़के सवा तीन बजे बाइक सवार दो युवकों द्वारा देसी बम फेंककर हमला किया गया था। इस मामले में जांच टीमों नेे घटना के कुछ दिन बाद ही हिसार निवासी अजीत व विनय को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया था कि यह दोनों आरोपी गैंगस्टर काला जठेडी के लिए काम करते हैं और उसके कहने पर पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे। चंडीगढ़ की तर्ज पर ही मंगलवार तड़के सवा पांच बजे एक युवक ने वहां क्लब पर दो बम फैंककर विस्फोट किया था। हालांकि इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ था लेकिन आरोेपी एक अन्य बम के जरिए तीसरा अटैक भी करने वाला था, उससे पहले ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने उसे दबोच लिया था। इसके बाद जांच टीमों ने उसे कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
जांच टीमों ने आरोपी को साथ लेकर उसके मेरठ स्थित घर व अन्य कुछ ठिकानों पर की छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक जांच टीमों ने आरोपी को साथ लेकर उसके मेरठ स्थित घर व अन्य कुछ ठिकानों पर भी छापेमारी की है। इस दौरान जांच टीमों ने सबसे पहले आरोपी का मोबाइल फोन बरामद किया और उसकी जांच की। मोबाइल फोन में कुछ विदेशी नंबर मिले है जिनसे आरोपी सिग्नल एप के जरिए बातचीत कर रहा था। साथ ही उसके फोन से विदेशी नंबरों पर की गई चेटिंग भी मिली है जिसमें बम फैंकने को लेकर मैसेज लिखे गए है। इसके अलावा जांच टीमों द्वारा आरोपी के फोन नंबर की कॉल डिटेल भी निकाल रही है ताकि यह पता लग सके कि वह लोेकल स्तर पर किस-किस के साथ संपर्क में था। साथ ही जांच में सामने आया है कि आरोपी काला जठेडी गिरोह के साथ जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें