फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM खट्टर पर फेंका काला तेल, जाट आरक्षण जिंदाबाद के नारे लगाए, काले झंडे दिखाए

Sat, 19 May 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
विज्ञापन
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर काला तेल फेंकने का मामला सामने आया है। इस दौरान उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए। हिसार में रोड शो के दौरान यह हरकत की गई। रोड शो के लिए आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर देवी भवन मंदिर परिसर में आदमपुर हलके के गांव जाखोद खेड़ा निवासी युवक प्रवीण पहलवान ने काला तेल फेंक दिया।
विज्ञापन


युवक ने आते ही जाट आरक्षण जिंदाबाद और ताऊ देवी लाल जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री की तरफ काला तेल फेंका। तेल मुख्यमंत्री के मुंह, कुर्ते-पायजामे और जैकेट पर गिरा। मुख्यमंत्री के साथ चल रहे राज्यसभा सांसद डीपी वत्स पर भी तेल गिरा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को काबू कर लिया।

इसके बाद नागोरी गेट के पास राजगुरु मार्केट में नलवा हलके के युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मनोज टाक और उसके तीन-चार साथियों ने मुख्यमंत्री को काले झंडे भी दिखाए। पुलिस ने मनोज टाक को भी दबोच लिया। इसके बाद सीएम का रोड शो जल्दी-जल्दी आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

दो घटनाएं होते ही थ्री-लेयर हुई सीएम की सुरक्षा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
मुख्यमंत्री निर्धारित समय से आधा घंटे पहले ही हिसार के रेस्ट हाउस में पहुंच गए। शाम 5:40 बजे वह रोड शो की शुरुआती जगह देवी भवन मंदिर पहुंचे। यहां जैसे ही गेट पर उतरकर अंदर जाने लगे तो गोशाला के पास खड़े युवक प्रवीण पहलवान ने उन पर काला तेल फेंक दिया।

सीएम ने पूजा-अर्चना करने के बाद कुर्ता-पायजामा बदला और जैकेट वही पहन ली। पहले सीएम ने केसरिया रंग का कुर्ता पहना हुआ था, उसके बाद हलके हरे रंग का कुर्ता पहना। दो घटना होते ही मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी थ्री-लेयर कर दी गई। सबसे पहले कमांडो रहे, फिर स्थानीय पुलिस की दो टुकड़ी रही। इसके बाद भीड़ को मुख्यमंत्री से दूर ही रखा गया। दूरी से ही सीएम सबका अभिवादन स्वीकार करते रहे। 
विज्ञापन

नलवा हलके की समस्याओं को लेकर दिखाए काले झंडे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
राजगुरु मार्केट में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले युवा कांग्रेसी नेता मनोज टाक ने बुधवार को ही काले झंडे दिखाने की चेतावनी दे दी थी। मनोज नलवा हलके में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नाराज था। उसका आरोप था कि गांव गंगवा सहित अन्य गांवों में लंबे समय से बिजली, पानी और सड़क की गंभीर समस्या बनी हुई है। बार-बार ध्यान दिलाने के बाद भी अधिकारी और नेता ध्यान नहीं दे रहे।

सीएम बोले, जनता हमारे साथ
काला तेल फेंकने की घटना के बाद मंदिर के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में बहुत काम किया है। पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करवाया गया है। उन्होंने कहा कि रोड शो में आई जनता इसका सुबूत है।

कुछ लोग बौखला गए हैं। मगर बौखलाहट से नहीं घबराएंगे और इसी तरह हर जिला स्तर पर जाकर रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का साथ उन्हें मिल रहा है। इक्का-दुक्का ऐसे लोग हैं, जो इस तरह की हरकत करते हैं, उनको देख लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें