पहली से 20 जनवरी तक जागरूकता अभियान के दौरान जनवरी के पहले सप्ताह में अलग-अलग स्तर पर लोगों से सीधा संवाद किया जाएगा। जनता से सीधे संवाद की जिम्मेदारी महामंत्री और सांसद संजय भाटिया पर रहेगी। जागरूकता अभियान के अंतिम चरण में प्रदेश में जिला स्तर पर जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में तिरंगा झंडों के साथ रैलियां निकालेंगे। रैलियों के संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल की रहेगी। हरियाणा में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कोई बड़ा विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है। इसके लिए जनता, पुलिस प्रशाशन और सरकार बधाई की पात्र है।
महात्मा गांधी, मनमोहन गलत थे या सोनिया-कांग्रेस गलत
कांग्रेस के सत्याग्रह पर सुभाष बराला ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार होता है तो भारत उन्हें लेगा, कुछ ऐसा ही डॉ. मनमोहन सिंह ने भी संसद में कहा था। अब भूपेंद्र हुड्डा बताएं या तो उनकी नजर में महात्मा गांधी और मनमोहन सिंह गलत थे या फिर सोनिया गांधी या कांग्रेस गलत है। विपक्ष कानून को लेकर लोगों को गुमराह कर रहा है।