फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की तरह हुड्डा को हराएगी बीजेपी

Sun, 10 Aug 2014 10:09 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चुनावों का बिगुल कभी भी बज सकता है और संभवत: सितंबर के अंत या अक्तूबर की शुरूआत में हरियाणा विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं। इसलिए सभी पार्टियों ने अपनी प्राथमिक तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत भाजपा ने भी इस बार ‘हरियाणा फतेह’ को लेकर न केवल अपनी खास रणनीति बनाई है, बल्कि उस पर काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान जानता है कि अतीत को देखा जाए तो हरियाणा में कमल का फूल खिलाना बेहद मुश्किल है। फिलहाल हरियाणा की कुल 90 सीटों में से भाजपा केवल तीन सीटों पर काबिज हैं। लोस चुनाव में भाजपा ने यूपी में जिस तरह से कमल खिलाया, उससे भाजपा का शीर्षस्थ नेतृत्व बेहद गदगद है।

यूपी में 80 लोकसभा सीटों में से 73 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर राजनीतिक पंडितों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया था। अब यूपी के  फार्मूले पर भाजपा हरियाणा में भी कमल खिलाना चाहती है। यूपी की जिम्मेदारी भी अमित शाह के कंधों पर थी और यहां हरियाणा में भी खुद अमित शाह ने बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उसी फार्मूले पर काम शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

फार्मूले से उम्मीदें बहुत ज्यादा

भाजपा हाईकमान को पूरी उम्मीद है कि यूपी का फार्मूला यहां हरियाणा में भी सही बैठेगा। हालांकि इस फार्मूले पर गोपनीय तरीके से काम होना है।

इसकी पहली कड़ी में भाजपा हाईकमान ने सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के सभी मंडलों के स्थानीय पदाधिकारियों से पर्ची पर उन्हीं के इलाकों के 3-3 उन दावेदारों के नाम गोपनीय ढंग से लिखवाकर ले लिए हैं, जिन्हें वे प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं।

सभी की राय बंद लिफाफों में गोपनीय तरीके से भाजपा हाईकमान के पास पहुंच चुकी है। अब दूसरी कड़ी में शाह के खास सिपाहसलार एवं स्कूटनी कमेटी के सदस्य हर सीट पर पदाधिकारियों द्वारा सुझाए हर दावेदार का स्ट्टेस व बायोडाटा मंगवाएंगे।

इसके बाद इन दावेदारों में से ऐसे चेहरों की तलाश की जाएगी, जो अपने दम पर उस सीट से भाजपा की जीत सुनिश्चित करवा सकें।
विज्ञापन

नए चेहरों पर दांव खेलेगी भाजपा

भाजपा इस चुनाव में ऐसे ही चेहरों पर दांव खेलेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार ये सारी प्रक्रिया 20 अगस्त तक पूरी हो जाएगी और उसके बाद विभिन्न चरणों में भाजपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू हो जाएगी।

फार्मूले के ही तहत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद अन्य दावेदार नाराज न हो। इस संबंध में भाजपा हाईकमान की ओर से गंभीरता बरती जाएगी और टिकट न मिलने वाले दावेदारों को भी पूरी तरह संतुष्ट कर पार्टी की जीत के लिए काम करने को प्रेरित किया जाएगा।

भाजपा हाईकमान हरियाणा में विधानसभा चुनाव  यूपी के चुनावी फार्मूले पर चुनाव लड़ेगा। फिलहाल तो यही मालूम चला है। लेकिन फार्मूला क्या होगा? उसके तहत कैसे काम किया जाएगा? ये प्रदेश के किसी नेता को नहीं मालूम। सब कुछ अमित शाह की खास टीम तक ही सीमित रहेगा।
-अनिल विज, भाजपा विधायक दल के नेता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें