फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Chunav 2022: बठिंडा में गृह मंत्री अमित शाह की रैली रद्द, मौड मंडी में आज जनसभा करेंगे जेपी नड्डा

Tue, 15 Feb 2022 01:24 AM IST
ajay kumar भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

15 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौड मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बठिंडा में रैली करनी थी। मगर किसी वजह से वह रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार 73 सीटों पर चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय नेताओं की रैलियों का आयोजन कर बठिंडा के छह विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करेगी। 15 फरवरी को देश के गृहमंत्री अमित शाह को बठिंडा पहुंचना था। किसी कारण की वजह से उनकी रैली को रद्द कर दिया गया है। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जिले के मौड मंडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी दयाल दास सोढी के हक में रैली करेंगे। वहीं स्मृति ईरानी भी जिले में रैली करेंगी।

विज्ञापन


भाजपा से जुड़े अति विश्वासनीय सूत्रों ने बताया कि 15 फरवरी को पहले बठिंडा में अमित शाह की रैली थी लेकिन भाजपा ने उसे रद्द कर दिया है। अब जेपी नड्डा 15 फरवरी को मौड मंडी में रैली करेंगे। वहीं जिले की छह विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रत्याशियों व प्रदेश के भाजपा नेताओं के साथ एक अहम बैठक करेंगे।
 
भाजपा से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि 16 या 17 फरवरी को स्मृति ईरानी जिले में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहीं हैं। जिले के भाजपा नेताओं ने मौड मंडी में होने वाली रैली के लिए डिप्टी कमिश्नर के पास सोमवार को आवेदन दाखिल कर दिया है। भाजपा नेताओं को मौड मंडी की दाना मंडी में रैली करने की मंजूरी मिली है। स्मृति ईरानी की रैली के लिए भी भाजपा नेताओं ने आवेदन किया है।  
विज्ञापन


रैली में डेरा सर्मथकों के पहुंचने की संभावना 
मालवा में डेरा समर्थकों का वोट बैंक बड़ी संख्या में है। जिसके कारण भाजपा उक्त विधानसभा चुनाव में डेरा समर्थकों का वोट हासिल करने का प्रयास करेगी। इस मामले में सूत्रों ने बताया कि मौड मंडी विस क्षेत्र में डेरा समर्थकों की काफी संख्या है। भारी संख्या में डेरा समर्थक मौड मंडी में होने वाली रैली में पहुंच सकते है। भाजपा अपने राष्ट्रीय नेताओं के दम पर जिले की छह विधानसभा और पूरे पंजाब के मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुटी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें