चंडीगढ़। शहर के अतुल कुमार हैंडबॉल के खेल में एशिया के टॉप 10 गोलकीपर में शुमार हो गए हैं। यह सूची एशियन हैंडबॉल फेडरेशन ने जारी की है।
पिछले महीने सऊदी अरब में एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसके मुकाबले 18 से 31 जनवरी तक खेले गए। चैंपियनशिप में भारतीय सीनियर हैंडबॉल टीम ने कप्तान अतुल कुमार के नेतृत्व में हिस्सा लिया था। कप्तान के साथ ही अतुल ने गोलकीपर की भूमिका भी निभाई थी।
रैंकिंग के आधार पर टॉप 10 में आए
सऊदी अरब मे एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारत सहित अन्य देशों से 16 हैंडबॉल टीमों ने शिरकत की थी। इन टीमों से कुल 41 गोलकीपर भी शुमार हुए थे। चैंपियनशिप के आयोजन पर एशियन हैंडबॉल फेडरेशन की नजरें बनी हुई थीं। चैंपिनयिशप के बाद प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष 10 गोलकीपर की सूची तैयार की गई, जिसमें शहर के अतुल कुमार का नाम भी शामिल था।
कोचों ने दी बधाई
अतुल कुमार ने शहर के यूटी खेल विभाग के सीनियर हैंडबाल कोच रहे रविंदर सिंह लाडी से हैंडबॉल के खेल की शुरुआती ट्रेनिंग ली। इसके बाद सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल के हैंडबॉल कोच डॉ. सुनील कुमार ने कोचिंग दी। एशिया के टॉप 10 गोलकीपर में शुमार होने के बाद दोनों कोचों ने बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुुभकामनाएं दीं।
उपलब्धियां
वर्ष 2016 गुवहाटी में साउथ एशियन गेम्स।
वर्ष 2017 में एशियन लीग हैंडबॉल चैंपियनशिप में खेले।
वर्ष 2018 में इंडोनेशिया में एशियन गेम्स में खेले।
वर्ष 2018 में दक्षिणी कोरिया एशियन हैंडबॉल चैंपियनशिप में खेले।