फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा: ओलंपियन अंजुम मोदगिल से की मुलाकात, पूर्व मेयर के घर लंच

Thu, 15 Jun 2023 02:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जेपी नड्डा सेक्टर 9 डी स्थित मशहूर युवा उद्योगपति और समाजसेवी संजीव जुनेजा के आवास पर गए। उन्होंने यहां युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने के भारत के अभियान को लेकर चर्चा की। संजीव जुनेजा ने बताया कि नड्डा ने उनसे युवाओं को डिजिटल फॉर्मेट अपनाकर स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा की। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहुंचे जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर देश व्यापक महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचे। नड्डा कई शख्सियतों से मिले और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर का भोजन किया। 

विज्ञापन




नड्डा सबसे पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 37 ए स्थित इंटरनेशनल शूटर, ओलंपियाड और अर्जुन अवार्डी अंजुम मोदगिल से मिले। उन्होंने शूटिंग में देश के लिए अंजुम की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद जेपी नड्डा सेक्टर 9 डी स्थित मशहूर युवा उद्योगपति और समाजसेवी संजीव जुनेजा के आवास पर गए। उन्होंने यहां युवाओं को स्टार्टअप से जोड़ने के भारत के अभियान को लेकर चर्चा की। संजीव जुनेजा ने बताया कि नड्डा ने उनसे युवाओं को डिजिटल फॉर्मेट अपनाकर स्वरोजगार से जोड़ने पर चर्चा की। 



पूर्व मेयर के घर टिफिन बैठक
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष मनीमाजरा स्थित भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता और चंडीगढ़ की पूर्व मेयर सर्वजीत कौर के घर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन लंच किया और भाजपा की नीतियों को लेकर फीडबैक लिया। नड्डा ने यहां काफी देर तक कार्यकर्ताओं के विचार सुने और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।

विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले जेपी नड्डा 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंडीगढ़ पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सिसवां स्थित पैलेस में जाकर उनसे मुलाकात की। इस मौके पर कैप्टन की बेटी और बेटा मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने पंजाब और देश की राजनीति को लेकर चर्चा की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें