फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में बड़ी बात बोल गए जेटली

Sun, 29 Jan 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजासांसी (अमृतसर)
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में अरुण जेटली की रैली
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली रविवार को एक रैली के दौरान कांग्रेस पर खुलकर बरसे और कैप्टन अमरिंदर सिंह पर उन्होंने बड़ा बयान दिया। अमृतसर के राजासांसी विधान सभा क्षेत्र में जेटली ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह किस भ्रष्टाचार की बात करते हैं। खुद उन्होंने सीएम कार्यकाल के दौरान कितना काला धन स्विस बैंक में जमा करवाया, उसकी लिस्ट केंद्र सरकार जगजाहिर कर चुकी है।
विज्ञापन


जेटली अमृतसर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा-शिअद उम्मीदवार राजिंदर मोहन सिंह छीना और इस विधानसभा क्षेत्र से शिअद-भाजपा प्रत्याशी वीर सिंह लोपोके के लिए प्रचार करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अकाली दल से भाजपा का अटूट रिश्ता है। विकास व भाईचारा हमारा नारा है। पंजाब का विकास और इस राज्य को हाई टेक्नोलॉजी से जोड़ना हमारा संकल्प है।

जेटली ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भ्रष्ट इंसान हैं, जबकि प्रकाश सिंह बादल ईमानदार हैं। बादल सरकार में सभी बेदाग हैं। कोई भ्रष्टाचार का केस सामने नहीं आया है। विरोधी पार्टी जो मर्जी अफवाहें फैलाते रहे, कहते रहे। पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर दोबारा प्रकाश सिंह बादल बैठने जा रहे हैं, चार फरवरी को कांग्रेस हो या अन्य विरोधी पार्टियां, सबको पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें