फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा समर्थक और 'आप' कार्यकर्ता आपस में भिड़े, वजह मामूली सी

Sun, 29 Jan 2017 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना)
विज्ञापन
लुधियाना में आप कार्यकर्ताओं और डेरा प्रेमियों में झगड़ा
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और डेरा समर्थक आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि पूरे गांव को छावनी में तब्दील करना पड़ा। झगड़े में आप के दो वालंटियर और एक पुलिस मुलाजिम घायल हो गए। यह झगड़ा विधानसभा हलका रायकोट के गांव नत्थोवाल में हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वर्कर रंजीत सिंह और जगसीर सिंह को चोट आईं हैं। इन दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच बचाव के दौरान ड्यूटी दे रहे एक पुलिस मुलाजिम गुरमीत सिंह घायल हो गए। यह झगड़ा उस वक्त हुआ जब रोड शो कर रहे आप समर्थकों से डेरा प्रेमियों ने स्पीकर और ढोलक की आवाज बंद करने को कहा। डेरा प्रेमी धर्म सिंह के अनुसार स्पीकर और ढोलक बंद करने की बजाए आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने उनके संग अभद्रता की। इससे गुस्से में आए डेरा प्रेमियों का उनके साथ झगड़ा हो गया। 

झगड़े के दौरान लाठियां, राड और अन्य हाथियार चले। इस घटना के बाद गांव नत्थोवाल पैरामिलट्री फोर्स और  पंजाब पुलिस के जवानों ने गांव नत्थोवाल को चारों ओर से सील करके उसे पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। एसएसपी जगरांव ओपिंदर सिंह घुम्मण और डीएसपी रायकोट अकाशदीप सिंह औलख समेत रायकोट और आस पास के थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। शाम साढ़े पांच बजे तक करीब दोनों पक्षों में समझौता हो गया, पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स वहां मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें