फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने विनोद तावड़े को बनाया प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े को चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी को सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए यूटी प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। 19 अक्तूबर को आरक्षित वार्ड के लिए ड्रा निकालने की तैयारी की जा रही है। इसमें तय हो जाएगा कि शहर के कौन-कौन से वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे और कौन सी सीट एससी उम्मीदवार के लिए होगी। शहर में इस बार 35 वार्डों पर चुनाव होगा। बुधवार को ही राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें तय हुआ था कि नवंबर के आखिर में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और दिसंबर के तीसरे हफ्ते में चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा नगर निगम का कार्यकाल खत्म होने से पहले 31 दिसंबर 2021 तक हर हाल में चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें