बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ का जिम्मा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण भारती को सौंपा गया है। खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी योगेश्वर दत्त को दी गई है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में कुलभूषण गोयल को पंचकूला संयोजक बनाया गया है। महासंपर्क अभियान प्रमुख संदीप जोशी होंगे। राष्ट्रीय कार्यक्रम व बैठकों का जिम्मा सांसद संजय भाटिया को सौंपा है।
आपदा राहत एवं सहयोग विभाग की जिम्मेदारी विधायक डॉ. कमल गुप्ता व पंचकूला सह प्रमुख तरुण भंडारी को मिली है। सुशासन केंद्र राज्य समन्वयक विधायक अभय सिंह यादव बनाए गए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ का जिम्मा विधायक असीम गोयल व आजीव सहयोग निधि का काम विधायक नरेंद्र गुप्ता व प्रमोद विज देखेंगे।
नमामि यमुना प्रकोष्ठ का जिम्मा पूर्व विधायक टेक चंद शर्मा को दिया है। नीति विषयक शोध विभाग का काम पूर्व आईएएस राजीव शर्मा देखेंगे। कानून विधिक विषय प्रमुख हाईकोर्ट के वकील अमर विवेक बनाए गए हैं। संत व डेरा समन्वयक का जिम्मा आनंद सागर को सौंपा है।