हरियाणा की जिम्मेदारी सांसद बिप्लब कुमार देव और राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर को दी गई है। बिप्लब कुमार देब हरियाणा के प्रभारी भी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह की ओर से यह सूची जारी की गई है।
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को सभी प्रदेशों के लिए लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन
हरियाणा की जिम्मेदारी सांसद बिप्लब कुमार देव को दी गई है। राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर सह प्रभारी होंगे। बिप्लब कुमार देब हरियाणा के प्रभारी भी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह की ओर से यह सूची जारी की गई है।