खरड़। शुक्रवार देर रात लगभग 8 बजे भाजपा नेता प्रवेश भारती पर हमला हुआ। अज्ञात झपटमारों ने तेजधार हथियार से हमला कर उनके कानों से सोने के झुमके छीन लिए।
प्रवेश भारती ने बताया कि वह गिलको से श्री बांके बिहारी मंदिर की ओर जा रही थीं। तभी दो मोटरसाइकिल सवारों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने झपटमारों को पकड़ने की कोशिश की। परंतु हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गईं। दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। प्रवेश भारती ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और झपटमारों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।