नयागांव। पुलिस ने एक किराना स्टोर से तेल के दो कनस्तर और अंडों की दस ट्रे चोरी होने के मामले में दो व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई शांति पत्नी रामप्रवेश की शिकायत पर की गई। पुलिस ने कपिल और राज कुमार उर्फ काली को नामजद किया है। एफआईआर 30 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 305 के तहत दर्ज हुई। एएसआई बलबीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इसे चोरी की बताया गया है। थाना नयागांव के एसएचओ शिवदीप बराड़ ने बताया कि जांच जारी है। पुलिस चोरी से जुड़े तथ्य जुटा रही है। आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं की भी जांच की जा रही है।