फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका : चंडीगढ़ में दो और पक्षी मिले मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में लगातार पांचवें दिन भी मृत पक्षियों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को खोज अभियान के दौरान पर्यावरण विभाग की टीम को सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में दो मृत कौए मिले। एहतियातन विभाग की टीम ने दोनों मृत कौवों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो मृत पक्षियों की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन ने पहले चरण में सात पक्षियों के नमूने जांच के लिए जालंधर भेजे थे। इनमें से पांच पक्षियों की रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, दूसरी रिपोर्ट सोमवार तक आ सकती है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की तैयारी की जाएगी।
बता दें कि शहर में अब तक कुल 12 मृत पक्षी मिले हैं। इनमें एक प्रवासी पक्षी के अलावा कौआ, मोर, कोयल समेत अन्य पक्षी शामिल हैं। विभाग मृत मिले पक्षियों के नमूने जालंधर स्थित क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला उत्तर क्षेत्र में जांच के लिए भेज रहा है। इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग ने भी शहर के विभिन्न हिस्सों से करीब 250 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। पर्यावरण विभाग ने एक टीम का भी गठन किया है, जो रोजाना शहर के विभिन्न हिस्सों में खोज अभियान चलाती है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के वन और वन्यजीव विभाग ने 4 जनवरी को ही अलर्ट जारी कर दिया था। विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। फील्ड के कर्मचारियों से कहा गया है कि यदि वन क्षेत्र में किसी पक्षी की मौत होती है तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें। पशुपालन विभाग मुर्गी पालकों पर भी नजर रख रहा है। इसके अलावा लोगों के लिए भी एक हेल्पलाइन नंबर 0172-2700217 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें