चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना से जहां एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 50 नए संक्रमित मिले। मृतक की पहचान सेक्टर-49 निवासी 85 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई है, जिन्होंने इलाज के दौरान मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही हृदय रोग व उच्च रक्तचाप के मरीज थे। वहीं दूसरी तरफ, होम आइसोलेशन में रखे गए 59 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। पॉजिटिव मिले मरीजों में पुरुषों की संख्या 22 और महिलाओं की संख्या 28 है।