फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election 2022: बिक्रम मजीठिया बोले- दो दिन हैं, सिद्धू की इच्छा भी पूरी कर सकता हूं, केजरीवाल पर साधा निशना

Sun, 30 Jan 2022 11:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने बिक्रम मजीठिया को किसी एक सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। अब बिक्रम सिंह मजीठिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन शेष हैं और मैं सिद्धू की इच्छा पूरी कर सकता हूं।
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से उन्हें एक ही सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती पर कहा कि कोई बात नहीं अभी दो दिन बचे हैं। मैं उनकी यह इच्छा भी पूरी कर दूंगा या फिर सिद्धू मजीठा में उनके सामने आ जाएं। उन्होंने कहा कि मजीठा विधानसभा सीट के साथ-साथ पूर्वी हलके की भी मेरी जिम्मेदारी है। छोड़ूंगा किसी हलके को भी नहीं।

विज्ञापन

 
वहीं दविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई के मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे पंजाब के लोगों से झूठ बोल रहे हैं। यदि उनके पास भुल्लर की रिहाई की फाइल नहीं पहुंची है तो केजरीवाल की जिम्मेदारी है कि वह इसका पता करें और भुल्लर को रिहा करवाएं। इस तरह लोगों को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। 

मजीठिया ने कहा कि मेरी अपनी बहन से भी बनती है और पत्नी के साथ भी। मेरा लंबा-चौड़ा परिवार है और हलका भी मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि मैं सिद्धू की तरह अहंकारी नहीं हूं। इस हलके के लोग दबाव बना रहे हैं पूर्वी हलके से चुनाव लड़ने के लिए। इस हलके में इज्जत और विकास की लड़ाई है। कोई पता नहीं अभी दो दिन हैं। हो सकता है मैं सिद्धू की यह इच्छा भी पूरी कर दूं। या फिर सिद्धू मजीठा में मेरे सामने आ जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मजीठा के साथ-साथ पूर्वी हलके की भी उनकी जिम्मेदारी है। छोड़ूंगा मैं किसी हलके को नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें