एसएसपी के अनुसार हत्या में प्रयोग किए गए लकड़ी के चार नुकीले डंडे, दो पिस्तौल और आठ कारतूस बरामद किए गए हैं। रिवाल्वर मिलने के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं हरवंत व उसके साथियों ने इस रिवाल्वर का प्रयोग लकड़ी के हथियार के विफल रहने के बाद तो नहीं करना था।
हत्या के लिए बनाए गए लकड़ी के हथियार काफी वजनी हैं। वहीं आरोपी की प्रेमिका और एक अन्य साथी इस हत्याकांड में सीधे रूप से जुड़े हैं या नहीं, इस बारे में पुलिस की जांच चल रही है।
उन्होंने कहा की पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जिस महिला के साथ हरवंत सिंह के संबंध थे, उसके कुलदीप सिंह के साथ भी संबंध थे या नहीं। पुलिस प्रेमिका की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने हरवंत व उसके साथियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन देखा।