महिला के शव के साथ दुष्कर्म करने की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, हत्यारे ने शव के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए पुलिस ने स्वैप लैब भिजवा दिया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पाएगी।
ये था मामला
एक गांव के खेतों में बने एक कमरे में रह रहे दंपती के शव गुरुवार को मिले थे। इसमें पति के सिर पर कस्सी मारी हुई थी। शव को खुर्दबुर्द करने के लिए उसे जलाने का भी प्रयास किया हुआ था। इसके साथ ही पत्नी का शव खेत में नग्न अवस्था में मिला था। पुलिस ने जांच की और मृतक के भतीजा की शिकायत पर प्रिंस सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दंपती की हत्या करने वाले हत्यारे गगसीना निवासी प्रिंस का गिरफ्तार कर लिया है। उसने यह हत्या हवस को पूरा करने के लिए की थी। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी ने महिला के शव के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया था। दुष्कर्म की पुष्टि अभी नहीं हुई है। - सचिन कुमार, घरौंडा थाना प्रभारी।