फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़वासियों को मिली बड़ी राहत, अभी पार्किंग रेट में नहीं होगा इजाफा

Tue, 09 Jul 2019 12:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चंडीगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अभी पार्किंग के रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे। नगर निगम में सोमवार को बुलाई गई विशेष बैठक में पार्किंग कमेटी की रिपोर्ट पर सहमति नहीं बनी।

विज्ञापन


इसके बाद मुद्दे को अगली सदन की बैठक के लिए टाल दिया गया। साथ ही तय किया गया कि यदि बैठक में सांसद किरण खेर मौजूद रहेंगी तो जनता के हित में और बेहतर निर्णय हो सकेगा।

लंच के बाद शुरू हुई बैठक में पार्किंग का मुद्दा आते ही माहौल अचानक गरम हो गया। स्पेशल कमिश्नर ने जैसे ही तीसरे एजेंडे का अनाउंस किया तो विपक्ष के पार्षद देवेंद्र बबला ने कहा कि कमेटी की यह रिपोर्ट कहीं से लोगों को राहत देने वाली नहीं है। इसमें आम लोगों की जेब पर काफी बोझ बढ़ाया जा रहा है। हम इस रिपोर्ट का विरोध करते हैं। 
विज्ञापन


उसके बाद भाजपा पार्षद अरुण सूद ने पूरी रिपोर्ट को सदन में पढ़कर सुनाया और कहा कि पहले से बेहतर नियम बनाए गए हैं। इस बार किसी हाल में टेंडर लेने वाली कंपनी नहीं भाग पाएगी। इसी बीच भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल ने पिछली कंपनी के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट और कमेटी की रिपोर्ट की तुलना करते हुए कहा कि इस बार थोड़ी सी सख्ती बरतने के अलावा किसी भी नियम में कोई बदलाव नहीं है। 

विज्ञापन

इसके अलावा पार्किंग रेट भी बढ़ाए जा रहे हैं। इससे पहले की तरह ही लोगों का उबाल सामने आएगा। मोदगिल ने कहा कि दोपहिया वाहन के लिए पार्किंग रेट 5 व चार पहिया वाहन के लिए पार्किंग रेट 10 रुपये ही रखे जाएं, जिससे लोगों को समस्या न हो।

विवाद इतना बढ़ा कि अंत में मुद्दे को अगली बैठक के लिए टालना पड़ा। भाजपा पार्षद अनिल दुबे ने कहा कि अगली बैठक में सांसद भी रहेंगी। लोगों के हितों में और बेहतर निर्णय होंगे।

पार्किंग रेट को 24 घंटे एक जैसे रखने पर अड़े मोदगिल
देवेश मोदगिल का पक्ष सुनने के बाद डिप्टी मेयर कंवरजीत राणा, भाजपा पार्षद अनिल दुबे, फर्मिला, रविकांत शर्मा, गुरुप्रीत सिंह ढिल्लो, हीरा नेगी सहित देवेंद्र बबला ने भी समर्थन कर दिया।

काफी देर तक बहस चलने के बाद भाजपा पार्षद रविकांत शर्मा ने कहा कि पार्किंग रेट को 5 और 10 कर दिया जाए। वहीं, पिक एंड ड्रॉप की सुविधा के लिए 10 मिनट तक फ्री रखा जाए। देवेश मोदगिल ने कहा कि पार्किंग रेट 24 घंटे एक जैसे ही रहने चाहिए। जिस पर अरुण सूद ने कमिश्नर से कहा कि इस प्रस्ताव का मैं भी समर्थन करता हूं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें