फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 25 सितंबर को इनेलो की ‘सम्मान दिवस’ रैली, जींद में जुटेंगे दिग्गज नेता, अभय बोले- भीड़ तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड

Wed, 22 Sep 2021 02:17 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

सम्मान दिवस रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव आएंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी शिरकत  करेंगे। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि रैली में भारी जनसैलाब उमड़ेगा ।
 
विज्ञापन
अभय सिंह चौटाला - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल के 108वें जन्मदिवस पर जींद में होने वाली ‘‘सम्मान दिवस’रैली ऐतिहासिक होगी। इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला मुख्य वक्ता होंगे, जो लंबे समय बाद प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे। अभय चौटाला ने दावा कि इस मौके प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यह रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। इस रैली के बाद प्रदेश की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन

 
ये दिग्गज करेंगे शिरकत
शनिवार को आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, टीएमसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, जनता दल (यू) के प्रधान महासचिव केसी त्यागी और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई बड़े नेता शिरकत करेंगे।
 
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जींद रैली प्रदेश की राजनीति में नए आयाम स्थापित करेगी। रैली में भारी जनसैलाब उमड़ेगा और संख्या बल के मामले में अभी तक हुई सभी रैलियों के रिकॉर्ड टूटेंगे। इनेलो ने किसानों के हितों को हमेशा सर्वोपरि रखा है। इसलिए इनेलो को किसानों की पार्टी कहा जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस दौरान किसानों को मजबूती देने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर लोग इनेलो में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें