फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू नहीं, पर कोई सिख ही होगा पंजाब में 'आप' का CM

Fri, 04 Dec 2015 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री नवजोत सिद्धू तो नहीं, लेकिन होगा कोई सिख ही। ये संकेत पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने दिए। संजय सिंह अमृतसर आए हुए थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए यह खुलासा किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जल्दी ही पंजाब में आम आदमी के साथ जुड़ने का अभियान शुरू करेगी। इसके लिए सारी रणनीति तय कर ली गई है। इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे।

यह अभियान जनवरी 2016 से शुरू किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी की आप में शामिल होने की चर्चा सिर्फ मीडिया की उपज है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अकालियों और कांग्रेसियों पर निशाना साधा

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस को हराने के लिए किसी अन्य पार्टी की जरूरत नहीं है, क्योंकि चुनाव में कांग्रेसी ही कांग्रेसी को हराएगा। आने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे। अकाली-भाजपा गठजोड़ और कांग्रेस को आम आदमी पार्टी का डर सता रहा है। इस लिए दोनों पार्टियां हर मंच पर आप के खिलाफ जहर उगलती रहती हैं।

उन्होंने पंजाब के पानी के मामले में आप के स्टैंड पर कैप्टन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब के पानियों के मामले में आप पंजाब के लोगों के साथ है। संजय सिंह ने कहा कि आप की दिशा बिल्कुल साफ है। कैप्टन को इसका जवाब चुनाव के बाद ही मिल जाएगा।

संजय सिंह ने कहा कि अकाली दल को दुर्भावना रैलियां करनी चाहिए थी क्योंकि पंजाब सरकार पुलिस का गलत उपयोग करके लोगों में दुर्भावना वाला माहौल पैदा कर रही है। पहले 9 साल अकालियों ने पंजाब को लूटा। अब चुनाव के ठीक पहले नौकरियों का लालच देकर लोगों को दोबारा मूर्ख बनाने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें