फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी प्रशासन के अधिकारियों के विभागों में होगा बड़े स्तर पर फेरबदल

Tue, 29 Mar 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के विभागों में बटवारे को लेकर जमकर माथापच्ची चल रही है। नए एडवाइजर परिमल राय ज्वाइनिंग के 15 दिन बाद भी अधिकारियों के विभागों का बटवारा नहीं कर पा रहे हैं। आईएएस अधिकारी केके जिंदल के पास कोई विभाग नहीं है।
विज्ञापन


विभागों के बटवारे को लेकर एडवाइजर परिमल राय प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी की अनुमति के बाद ही फैसला लेंगे। इसी हफ्ते अधिकारियों के विभागों में बटवारा होने की उम्मीद है। यूटी के गृहसचिव अनुराग अग्रवाल के पास 20 से अधिक विभागों की जिम्मेदारी है।

सूत्रों के अनुसार, यूटी प्रशासन में आईएएस, पीसीएस और एचसीएस अधिकारियों के विभागों में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी है। आठ मार्च को केंद्र सरकार द्वारा चार आईएएस अधिकारियों प्रिंस धवन, कशिश मित्तल, दानिश अशरफ और विक्रम देव दत्त का अरुणाचल प्रदेश तबादला कर दिया गया था। लेकिन अब तक अधिकतर अधिकारियों का अतिरिक्त कार्यभार गृहसचिव अनुराग अग्रवाल के पास है।
विज्ञापन


राजनीतिक जोर भी चलेगा विभागों के बटवारे में
पूर्व एडवाइजर विजय कुमार देव अधिकारियों के विभागों का बटवारा अपने स्तर पर करते थे। उनके इस फैसले को लेकर काफी विवाद रहा था। सूत्रों के अनुसार यूटी प्रशासन के अधिकारियों के तबादलों में राजनीतिक जोर भी चलाने की कोशिश की जा रही है। अफसरों की पोस्टिंग में केंद्र सरकार स्तर तक की सिफारिशों का जोर चलने की बात कही जा रही है। नए अधिकारियों की नियुक्ति में इस बार सांसद किरण खेर से लेकर प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी की सहमति लिए जाने की सूचना है।

पीसीएस-एचसीएस अधिकारियों का बढ़ेगा कद
यूटी प्रशासन से चार आईएएस अधिकारियों के  तबादले के बाद नए विभागों के बटवारे में एचसीएस और पीसीएस अधिकारियों का दबदबा बढ़ने की उम्मीद है। यूटी प्रशासन के अधिकारी के अनुसार ट्रांसफर होकर गए आईएएस अधिकारियों के विभागों को पीसीएस और एचसीएस अधिकारियों में बांटा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, आईएएस अधिकारी भावना गर्ग को महत्वपूर्ण विभाग दिए जा सकते हैं। गृहसचिव और वित्त सचिव के विभागों में भी कुछ बड़े स्तर पर बदलाव की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें