फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: सीएचबी की 119 संपत्तियों को खरीदने का मौका, अब 19 अक्तूबर तक लगा सकेंगे बोली

Wed, 13 Oct 2021 10:47 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को हर शुक्रवार, लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर बुधवार और फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर शनिवार जाकर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने 191 आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियों को बेचने के लिए निविदा जारी की है। इन संपत्तियों को खरीदने के इच्छुक शहरवासी 19 अक्तूबर सुबह 10 बजे तक बोली लगा सकते हैं। पहले 12 अक्तूबर सुबह 10.15 बजे खोली जानी थी लेकिन प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर सीएचबी ने समय बढ़ा दिया है। अब बोली 19 अक्तूबर सुबह 10.15 बजे खोली जाएगी।

विज्ञापन


इस निविदा में 132 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों के साथ 28 फ्री होल्ड और 31 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों को रखा गया है। लीज होल्ड संपत्तियों के लिए शहरवासी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस वजह से ही बोर्ड ने लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की कीमत को 20 फीसदी और लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की कीमत को 10 फीसदी कम कर दिया है।

वहीं, कुछ लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की कीमत 40 से 50 फीसदी तक कम की गई है। इसका असर ये हुआ है कि सेक्टर-61 (कजहेड़ी) का एक कॉर्नर बूथ, जिसका आरक्षित मूल्य करीब 1.14 करोड़ था, अब करीब 56 लाख का हो गया है। सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने बताया कि बोली लगाने से पहले सभी बोलीदाता संपत्तियों को जाकर देख भी सकते हैं।
विज्ञापन


लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को हर शुक्रवार, लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर बुधवार और फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर शनिवार जाकर देखा जा सकता है। अतिरिक्त जानकारी के लिए लोग सीएचबी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें