फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः एसजीपीसी के अध्यक्ष पद के लिए बीबी जागीर कौर की उम्मीदवारी को मिला समर्थन

Tue, 26 Nov 2019 10:32 AM IST
खुशबू गोयल अशोक नीर, अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
बीबी जागीर कौर
विज्ञापन
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर चल रहे मंथन में पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर एक बार फिर उम्मीदवार के तौर पर उभरी हैं। शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चयन को लेकर एसजीपीसी के सदस्यों के साथ की जा रही वन-टू-वन चर्चा के दौरान अधिकांश एसजीपीसी सदस्यों ने इस पद के लिए बीबी जागीर कौर के नाम पर अपनी सहमति दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दोआबा, माझा के साथ साथ मालवा विशेष कर लुधियाना के कई सदस्यों ने सुखबीर बदल के साथ चर्चा के दौरान बीबी जागीर कौर को प्रधान पद की जिम्मेदारी देने के लिए अपने विचार व्यक्त किए है। एसजीपीसी के महिला सदस्यों की पहली पसंद बीबी जागीर कौर बताई जा रही है। दूसरी तरफ बीबी जागीर कौर ने भी अप्रत्यक्ष तौर पर दावा पेश किया है। अमर उजाला से बातचीत करते हुए बीबी जागीर कोर ने कहा की एसजीपीसी के सभी सदस्यों व प्रशासन ने उनकी कार्य शैली व कार्यक्षमता देखी है।

उन्होंने पार्टी से कभी कोई पद नहीं मांगा है। एसजीपीसी के प्रधान के चुनाव की एक प्रक्रिया है। सुखबीर बादल अध्यक्ष के नाते सभी सदस्यों के विचार जानते हैं। उसके बाद सुखबीर बादल एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुंद्री हॉल में सभी सदस्यों के साथ उनके द्वारा दिए गए विचारों पर चर्चा करते हैं। एसजीपीसी के सदस्य शिअद के प्रधान को ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चयन का अधिकार सौंपते हैं। 27 नवंबर को होने वाले अध्यक्ष पद सहित चार पदाधिकारियों व 11 कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर पंथक गतिविधियां तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन


अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल को उम्मीद हैं कि जिस प्रकार श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पंजाब सरकार के साथ पैदा हुए विवादों के बीच बादल परिवार को दूर रखने में सफल रहे हैं, उसका लाभ उन्हें मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

मुख्य कार्यक्रम के दौरान एसजीपीसी सदस्यों के साथ बनाई नजदीकियां

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी में स्थित एतिहासिक गुरुद्वारा बेर साहिब के मुख्य कार्यक्रम की गई अगुवाई के बाद बीबी जागीर कौर एक बार फिर एसजीपीसी सदस्यों के माध्यम से अध्यक्ष पद की दावेदारी पेश कर रही हैं। मुख्य कार्यक्रम के दौरान बीबी जागीर ने भी कोई पंथक मुद्दा नहीं बनने दिया, जिससे बादल परिवार धार्मिक संकट में पड़ता।

मुख्य कार्यक्रम के दौरान बीबी जागीर कौर ने अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंचे एसजीपीसी के हर सदस्य को न केवल मंच में स्थान दिया, बल्कि उनको मंच से सम्मानित भी किया। बीबी जागीर कौर ने एसजीपीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए अपनी पंथक शख्सीयत को उभारा है।

बीबी जागीर कौर को बेटी की हत्या के आरोप में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। इसलिए बीबी जागीर कौर इस पद के लिए अपनी दावेदारी के लिए एसजीपीसी सदस्यों को आगे कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें