जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए
अरविंद केजरीवाल मामले पर हुड्डा ने कहा कि कानून अपना काम करता है। वह खुद भी ईडी के बुलाने पर गए थे लेकिन जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। एसआईएल पर कहा कि भगवंत मान के कहने से कुछ नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट सबसे बड़ा है। पंजाब को भी भाखड़ा का पानी मिला था। वो कैसे मिला था। पंजाब ने राजस्थान तक पानी पहुंचाने का वादा किया था। हरियाणा सरकार ने इस मामले पर कुछ नहीं किया।
विधायक और हाईकमान तय करेंगे सीएम
हुड्डा ने चार उपमुख्यमंत्रियों के बयान पर कहा कि इसका सबको हक है। मुख्यमंत्री का फैसला विधायक और हाईकमान करेगी। कांग्रेस की सरकार बनने पर पीपीपी, प्रॉपर्टी आईडी, मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि वह डिजिटल के खिलाफ नहीं है, लेकिन गैर जरूरी पोर्टल बंद होने चाहिए। वहीं, अमित शाह के हुड्डा पर हमला बोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि रैली में सारे सरकारी कर्मचारी बुला रखें हैं।
पूरी तरह से नाकाम रही सरकार
हुड्डा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार किसान को एमएसपी, युवा को रोजगार, बुजुर्गों को पेंशन, गरीबों को राशन, दलित-पिछड़ों को आरक्षण और नागरिकों को प्रोटेक्शन देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, नशे, किसानों पर अत्याचार, हर वर्ग पर लाठीचार्ज, गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने, कर्ज लेने और सरकारी गोली से अपने ही नागरिकों की हत्या करने के मामले में हरियाणा को नंबर वन बनाना ही मौजूदा सरकार की उपलब्धि है।