फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा को जीत दिलाएगा 5 साल का विजन

Wed, 13 Aug 2014 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने का दावा कर रहे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी अगली रणनीति की घोषणा पानीपत रैली में करेंगे। पार्टी में चल रहे अंतर्द्वंद्व को दरकिनार कर सीएम हरियाणा में कांग्रेस के अगले पांच साल का विजन पेश करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान चुनावी घोषणा पत्र की कुछ घोषणाओं का भी मुख्यमंत्री रैली के मंच से खुलासा कर सकते हैं। इस रैली में कांग्रेस के पिछले पांच साल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत में हुडडा ने यह संकेत दिए हैं। पार्टी में सात विधायकों द्वारा टिकट के लिए आवेदन नहीं किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए केवल हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पास आवेदन देने का समय निकला है। जबकि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पास कभी भी आवेदन दिया जा सकता है।
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत पार्टी है तथा किसी नेता के पार्टी छोड़ने से असर नहीं पड़ेगा तथा तीसरी बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह द्वारा उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से उनको चुनाव लड़ने की चुनौती देने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पहले वे स्वयं अपना निर्णय लें ,कहां से चुनाव लड़ेंगे। मुझे तो कई जगह से आफर आ रहे हैं।

इस सप्ताह बुलाई जाएगी मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक:
इस सप्ताह कांग्रेस मैनिफैस्टो कमेटी की मीटिंग बुलाएगी। जिसमें इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि अभी तक दो बैठके इस संदर्भ में हो चुकी हैं।
बाक्स--

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार ने हरियाणा को 14वें स्थान से पहले स्थान पर ला खड़ा किया है। अब दुनिया के विकसित प्रांतों में इसे शामिल करना मुख्य उद्देश्य है। पिछले लगभग दस वर्षों के दौरान इसकी नींव भी डाली गई है। अब मजबूत भवन का निर्माण करना है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें