फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में मां-बाप के नेत्रहीन होने की सजा मासूम बच्चे को मिली

Sun, 10 Apr 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
मां-बाप नेत्रहीन तो बच्चे को दाखिला नहीं दिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब के अमृतसर में अजीबो गरीब वाकया सामने आया। यहां एक बच्चे को मां-बाप के नेत्रहीन होने की सजा मिली। बच्चे को स्कूल में दाखिला नहीं दिया गया। आरोप एक प्राइवेट स्कूल पर लगे हैं।
विज्ञापन


स्कूल ने यह कहते हुए दाखिला देने से मना किया कि आप लोग देख नहीं सकते। इसलिए बच्चे को घर पर पढ़ा नहीं सकेंगे। बच्चा पिछड़ जाएगा तो स्कूल का रिजल्ट खराब होगा। इतना ही नहीं, स्कूल प्रिंसीपल ने बच्चे को सरकारी स्कूल में पढ़ाने की सलाह दे डाली।

मामला सामने आने पर विवाद हुआ। ‌मामले को लेकर प्रिंसीपल से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को सिरे से नकार दिया। प्रिंसीपल ने सफाई में कहा कि उनके पास सीट नहीं थी, इसलिए दाखिला नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें