फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश टूर पर जाने से पहले इंश्योरेंस जरूर करा लें, 10 बड़े फायदे

Tue, 17 May 2016 11:57 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
टूर एंड ट्रैवल - फोटो : demo pics
विज्ञापन
गर्मियों की छुट्टियों में विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो क्या आपने ट्रैवल इंश्योरेंस करा लिया है। अगर, नहीं तो जरूर कराएं। लेकिन, उससे पहले इसकी बारीकियों और फायदों को जरूर जान लें। क्या आप जानते हैं फ्लाइट उड़ान में देरी का भी इंश्योरेंस होता है। अगर आपकी फ्लाइट देरी से उड़ती है और आपने ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत इसे भी रिस्क कवर में शामिल किया है तो आप प्रति घंटे की देरी के हिसाब से इसके लिए क्लेम कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्लेन हाइजैक होने की स्थित में भी प्रति दिन के हिसाब से इंश्योरेंस क्लेम किया जा सकता है। इसके लिए बकायदा इंश्योरेंस कंपनी आपको भुगतान करेगी। कई तरह के ट्रैवल इंश्योरेंस होते हैं जिन्हें जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत अगर यात्रा के दौरान किसी तरह की इमरजेंसी मेडिकल या डेंटल ट्रीटमेंट लिया है तो आप इसे भी इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम कर सकते हैं।

 यात्रा के दौरान सामान, पर्सनल दस्तावेज खोने पर भी कंपनी आपको क्लेम देने के लिए बाध्य होती है। वहीं अगर एयरपोर्ट पर आपका सामान पूरी जांच के बाद भी कई घंटे की देरी से आपको मिलता है या खो जाता है तो इस पर होने वाली परेशानी पर भी आप इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम कर सकते हैं।
विज्ञापन

वित्तीय जरूरत पढ़ने पर कंपनी से संपर्क कर सकते हैं

टूर एंड ट्रैवल - फोटो : demo pics
ट्रैवल इंश्योरेंस का रोचक पहलू ये भी है कि अगर आपको इमरजेंसी में वित्तिय संबंधी जरूरत पड़ती है तो आप कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। कंपनी आपके इंश्योरेंस रिस्क कवर के तहत आपकी एक लिमिट में मदद करती है। इसके अलावा विदेश यात्रा के दौरान कोई हादसा होने पर एक्सीडेंटल डेथ या परमानेंट डिसेबिलिटी की स्थिति में इंश्योरेंस कंपनी क्लेम देने के लिए बाध्य होती है।

एशिया के लिए मात्र 500 रुपये से शुरू है इंश्योरेंस
इंश्योरेंस कंपनियां इस समय एशिया में (जापान छोड़कर) कहीं भी सिंगल पर्सन का (37 साल से कम उम्र के) करीब 1 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस केवल 500 रुपये में कर रही हैं। यह इंश्योरेंस केवल 10 से 15 दिन के लिए होता है। यह जगह, यात्रा के दिन और किस देश में यात्रा कर रहे हैं इस पर निर्भर करता है। अगर आप ज्यादा रिस्क कवर अमाउंट चाहते हैं तो यह प्रीमियम राशि बढ़ जाएगी।

इसके अलावा यूएसए, आस्ट्रेलिया और यूरोप के लिए इंश्योरेंस का प्रीमियम थोड़ा अधिक होता है, यह वहां की करेंसी और नियमों पर तय होता है। अमूमन तौर पर एक महीने के लिए यहां यात्रा करने पर इसका इंश्योरेंस कम से कम 1500 रुपये से शुरू होता है, जो अधिकतम यात्रा की जगह और दिन के अलावा आप इसमें क्या-क्या रिस्क कवर चाहते हैं उस पर तय होता है।
विज्ञापन

एडवेंचर्स ट्रिप के लिए जरूरी है इंश्योरेंस

tourist places - फोटो : boredpanda.com
क्लियरट्रप के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अमित तनेजा का कहना है कि अगर कोई वेकेशन पर विदेश और खासकर किसी ऐसी जगह जा रहे हैं जहां समुद्री किनारे हैं तो जाने से पहले इंश्योरेंस जरूर करा लें। वहीं अगर आप किसी एडवेंचर्स स्पोर्ट्स प्लेज, अंडर वाटर या वाटर स्पोर्ट्स जैसी किसी जगह जा रहे हैं तो इंश्योरेंस और भी जरूरी हो जाता है। आज कई इंश्योरेंस कंपनियां ट्रैवल पैकेज उपलब्ध करवा रही हैं। इनमें से अपनी यात्रा और दिनों के हिसाब से इंश्योरेंस पैकेज ले सकते हैं।

इंश्योरेंस भी चुका सकते हैं ईएमआई पर
इंश्योरेंस कंपनियों की ओर से ट्रैवल इंश्योरेंस क्रो इंश्योर्ड पर्सन की जरूरत के अनुसार 3 से 4 आसान किश्तों में चुकाने का भी विकल्प देती हैं। कंपनियां इसकी ईएमआई बना देती हैं। इस तरह लोगों को यह चुकाने में कोई बड़ी राशि भी नहीं लगती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें