कुल राइड - 55252
कुल दूरी तय की - 442016 किमी
कुल सीओटू की बचत - 110504 किग्रा
कैलोरी खर्च हुई - 20677080 कैलोरी
राइड का समय - 2067703 मिनट
21 मई को बंद हो जाएंगी साइकिलें, पब्लिक बाइक शेयरिंग का इंतजार
21 मई को साइकिल फॉर चैलेंज योजना का समय पूरा हो जाएगा। इसके बाद साइकिल का संचालन बंद हो जाएगा। लोगों के रुझान को देखते हुए स्मार्ट सिटी को जल्द से जल्द स्मार्ट बाइक शेयरिंग योजना का संचालन करना होगा। सालों से साइकिल चलने का इंतजार कर रहे लोगों को दिसंबर में 225 साइकिल चलने से काफी खुशी हुई थी। शहर में स्मार्ट बाइक शेयरिंग योजना के तहत 670 डॉकिंग स्टेशन से 5 हजार साइकिलें चलाई जानी हैं।
स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सर्वे किया गया था। उसके बाद तय हुआ कि साइकिल संचालन के लिए पॉलिसी बनाई जाए। कर्मचारी साइकिल का उपयोग करें तो आधा दिन का या आपातकाल अवकाश मिले। साइकिल को प्रोत्साहित करने के लिए इन्सेटिव व पुरस्कार दिया जाए। साइकिल पार्किंग के लिए ठीक व्यवस्था हो। एसोसिएशन बनाकर कर्मचारियों को सदस्यता दी जाए। साइकिल लेने के लिए कर्ज की व्यवस्था हो। साइकिल ट्रैक को ज्यादा से ज्यादा सेक्टरों से जोड़ा जाए।
साइकिल फॉर चैलेंज अभियान 21 मई तक ही है। हालांकि इस अभियान में शहर के लोगों का रुझान उम्मीद से बहुत अच्छा था। हम जल्द पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे। ताकि लोगों को साइकिल का लाभ मिलता रहे। -केके यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी