फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस की जीत से शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेजबान चंडीगढ़ पुलिस सहित पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस और उत्तराखंड पुलिस की टीमों ने सोमवार को यहां ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सेक्टर-7 में खेले गए मुकाबलों में चडीगढ़ पुलिस ने ओडिशा पुलिस को 2-1 से हराया। इसी तरह पंजाब पुलिस ने तमिलनाडु को भी 2-1 से पराजित किया। दिल्ली पुलिस ने आरपीएफ को 2-1 से मात दी। उत्तराखंड पुलिस ने गुजरात को 2-0 से मात दी। राजस्थान ने अंडमान निकोबार को 2-0 से हराया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बिहार पुलिस को 2-0 से शिकस्त दी। दमन दीव पुलिस ने हरियाणा को 2-0 से पराजित किया। मणिपुर ने आरपीएफ को 2-0 से हराया। एनएसजी ने इंटेलीजेंस ब्यूरो को 2-0 से हराया। तेलंगाना पुलिस को हिमाचल पुलिस के खिलाफ वॉक ओवर मिला।अनुशासन और टीम भावना एक खिलाड़ी और अच्छे पुलिसकर्मी के गुण : सलाहकार
विज्ञापन

बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह तिरंगा पार्क सेक्टर-17 में आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, टीम भावना, फिटनेस और मानसिक-सतर्कता एक खिलाड़ी और अच्छे पुलिसकर्मी के आवश्यक गुण हैं। उन्होंने पुलिस संगठनों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने चैंपियनशिप में अपनी टीमों को भाग लेने के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स में फिटेनस एक अहम हिस्सा है।
बॉक्स
बैडमिंटन में ताकत और धीरज की आवश्यकता : डीजीपी
समारोह में यूटी पुलिस डीजीपी प्रवीर रंजन ने कहा कि बैडमिंटन एक बहुत ही प्रशंसनीय खेल है जिसमें ताकत के साथ धीरज की भी आवश्यकता होती है। साथ ही मानसिक क्षमताएं, जो आत्म अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली की ओर ले जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब चंडीगढ़ पुलिस इस चैंपियनशिप का आयोजन कर रही है इसमें पुलिस कर्मियों को बैडमिंटन में अपना कौशल दिखाने का मौका मिल सकेगा। संबोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासक के सलाहकार, समस्त अधिकारियों का आभार व्यक्त किया
विज्ञापन

समारोह में यह रहे मेहमान
गृह सचिव नितिन कुमार यादव, आईजीपी/यूटी राज कुमार सिंह, डीआईजी/यूटी दीपक पुरोहित, एसएसपी/सुरक्षा एवं ट्रैफिक मनीषा चौधरी, एसएसपी/मुख्यालय मनोज कुमार मीणा, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एवं सदस्य, चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र महाजन, सचिव, संजीव सचदेवा, मुख्य राष्ट्रीय कोच, बैडमिंटन कोच राजीव तुली, चंडीगढ़ खेल विभाग से बैडमिंटन कोच विशाल मेहता, बैडमिंटन कोच रवि सिंह, चीफ रेफरी मुखिया रेफरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें